तुरकौलिया: पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण ने रघुनाथपुर के दरोगा चंदन राम को संदिग्ध आचरण व अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया
पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण द्वारा रघुनाथपुर के दरोगा चंदन राम को संदिग्ध आचरण व अनुपस्थित रहने के कारण शनिवार निलंबित कर दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर निगरानी टीम देख कर भागने की खबर चल रही है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि नही है। वे गुरुवार तक ड्यूटी किए, शुक्रवार से बिना सूचना अनुपस्थित है। थानाध्यक्ष के रिपोर्ट पर एसपी द्वारा शनिवार उक्त कारवाई की गई है।