शामली: औदरी में ग्रामीण का रास्ता रोकते हुए लोहे की रोड और धारदार हथियार से हमला, महिला समेत 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे शामली जिले के झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव औदरी निवासी ग्रामीण मुबारिक ने गांव में ही रहने वाले अपने भाई जुल्फकार व साकिब, भाभी शमशीदा और भतीजे प्रवेज पर रास्ता रोकते हुए लाठी—डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीच बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला किया गया।