करौली: सुंदरपुरा में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई की, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक दर्शन सिंह गुर्जर में सुंदर पुरा गांव में जनसुनवाई की।विधायक के प्रवक्ता विनोद मीणा ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि जनसुनवाई मे रीठोली, भंवाडी, रौंड कला, कौंडर, चैनपुर आदि गांवों से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए।