हाटा: पकड़ी में बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत, मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
अहिरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक चंदन कुमार पांच बहनों का इकलौता भाई था। दो दिन पहले उसकी बहन निधि की शादी हुई थी। कल ही परिवार ने बहन की विदाई की थी। घटना की सूचना पर पहुँची अहिरौली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम के लिए भेज दिया है।