हाटा: कुशीनगर दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मदनी मस्जिद विवाद में पक्षकारों से मिलकर जताया दुःख
कुशीनगर जिले में सपा प्रमुख के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा चर्चा में रहा। हालांकि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उनका विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा। वहां से उनका काफिला सीधे शनिवार को कुशीनगर के हाटा नगर के मदनी मस्जिद पहुंचा,जो बीते दिनों विवादों में रही है। मदनी मस्जिद के पक्षकारों से मिले।