हाटा: रविंद्र नगर धूस व कप्तानगंज में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
कुशीनगर में जहाँ सोशल मीडिया पर गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना रविंद्रनगर धूस और थाना कप्तानगंज में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसी क्रम में 26 अप्रैल को थाना कप्तानगंज पुलिस ने एक आरोपी—अकबर अंसारी, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।