हाटा: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हाटा नगर में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश, कैंडल मार्च कर दी श्रद्धांजलि, कार्रवाई की मांग
कुशीनगर के हाटा नगर मे सोमवार को हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा विरोध दर्ज कराया। हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दर्जनों युवाओं ने कैंडल मार्च का आयोजन किया। महारणाप्रताप चौक से गांधी चौक तक हाथों में बैनर और तख्तियां लिए युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगायें नारें।