हाटा: कंठी छपरा में बेटी की डोली उठने से पहले पिता की उठी अर्थी, लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरने से हुई मौत, मची चीत्कार
कुशीनगर जनपद के जटहाँ बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा दोपही टोला निवासी 36 वर्षीय मास्टर नट पुत्र छांगुर नट बुधवार को अपने बेटी के शादी की तैयारी में घर के पास पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। तबतक अचानक पेड़ से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए ले जाते समय कुछ दूरी पर मौत जो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में मची चीख पुकार। पुलिस शव का करवाया पीएम।