अररिया नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका शिवानी कुमारी की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के विरोध में बक्सर जिला के शिक्षकों ने गुरूवार को 6:30 बजे अपराह्न में नगर में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च का आयोजन नगर के ज्योति प्रकाश चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक किया गया।