जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले ने छत्तीसगढ़ के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सक्ती के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भूपेंद्र भैना की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, जबकि दोनों के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी चल रही है।
Korba, Korba | Aug 1, 2026