बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह ने उद्योग बंधु समिति की बैठक और औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया, गत बैठक में दिए गए निर्देशों के संबंध में जानकारी ली तथा उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को प्राथमिकता पर ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।