पूर्णिया पूर्व: विद्या भारती विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर, विधायक और डिप्टी मेयर हुए शामिल
बुधवार को शहर कि महापौर विभा कुमारी, विधायक विजय खेमका, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता विद्या भारती विद्यालय जिला केंद्र पूर्णिया द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव सह मातृ सम्मेलन में शामिल हुई। मौके पर विधायक, महापौर, डिप्टी मेयर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित किया।