नवाबगंज: बाराबंकी शहर में लापता बेटे की तलाश में भटक रहे मां-पिता, 2 महीने से घर नहीं पहुंचा बेटा, एसपी से लगाई गुहार
नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 के रहने वाले गंगाराम सैनी का बेटा सचिन सैनी 10 मार्च 2026 से लापता है। परिवार के मुताबिक, सचिन चार भाइयों में सबसे छोटा है। पीड़ित मां उर्मिला ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सचिन के दोस्त सुंदरम यादव, अभिनव सिंह और रोहित कन्नौजिया से पूछताछ की थी।