बरहेट: गोडाफुली गांव में आग से चार घर जलकर राख, आदिम जनजाति परिवार प्रभावित
बुधवार को सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव गोडाफुली ऊपर टोला में दोपहर आग लगने से चार आदिम जनजाति परिवारों का घर जलकर राख हो गया। देर अपराह्न तक आग लगी थी हलांकि आग पर काबू पा लिया गया था। आग की घटना के समय दहशत में थे ग्रामीण । बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए । चारों पीड़ित परिवारों का सब कुछ जल कर राख हो गया।