हज़ारीबाग: मासीपीढ़ी स्थित टाइल्स दुकान से लाखों रुपये की चोरी
हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी स्थित श्री टाइल्स दुकान से 2 लाख 35 हजार रुपए की चोरी की गई है। इस संबंध में दुकान मालिक पंकज कुमार ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजा की चिटकनी तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे। दुकान के काउंटर का लॉक तोड़कर 2 लाख 35 हजार चुरा ले गए।