नवाबगंज: योगी सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त, किसान अब MSP पर सीधे गेहूं बेच सकेंगे
प्रदेश की योगी सरकार ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को आसान बनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब किसानों को सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता से राहत दे दी गई है। पहले पंजीकरण जरूरी होने के कारण कई किसान खरीद प्रक्रिया से बाहर रह जाते थे और उन्हें अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ती थी।