बिजनौर: हल्दौर में गांव गोवर्धनपुर नंगली निवासी रणधीर ने एक व्यक्ति पर अपने पिता को अगवा करने का आरोप लगाया
Bijnor, Bijnor | Oct 7, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर नंगली निवासी रणधीर सिंह ने सोमवार करीब दिन मे 1:00 गांव निवासी डॉक्टर निसार पर अपने पिता को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रणधीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी डॉक्टर निसार उसके पिता को ले गया और गायब कर दिया। पीड़ित ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।