बिजनौर: जिले में अग्निशमन विभाग की टीम ने पटाखा कारखानों और दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Bijnor, Bijnor | Oct 7, 2024 बिजनौर में सोमवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे अग्निशमन विभाग की टीम पटाखा कारखाने व दुकानों पर पहुंची और उनका ओचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पटाखा व्यापारियों को सख्त निर्देशित किया गया है।कि आग बुझाने के उपकरणों व सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते ही पटाखे का व्यापार करें। बता दे की हर वर्ष बिजनौर में पटाखा कारखाने में आग लगने की घटना होती है।