बिजनौर: गांव झलरा निवासी साकिब ने कश्मीर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor, Bijnor | Oct 7, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा निवासी साकिब पुत्र निसार ने कश्मीर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर घर पहुंचेंगे। गांव से परिजन शव लेने के लिए कश्मीर की ओर निकल गए हैं। घटना से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है