ब्यौहारी: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
शहडोल के देवलौंद में बुधवार तड़के चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। रीवा से ब्यौहारी जा रहा परिवार समय रहते बाहर निकल गया। कुछ ही देर में वाहन जलकर खाक हो गया। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई, दमकल ने आग पर काबू पाया।मामले में आगजनी कायम कर बुधवार दोपहर 1 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।