5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आलीखुटा में ग्राम पंचायत के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच मनीराम बढ़ाई एवं उपसरपंच यादराम सिन्हा ने पौधा रोपकर इस हरित अभियान का शुभारंभ किया।