सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के 4 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विशनपुर पंचायत में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के चार वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।