कोरांव: कोरांव के रिद्धि सिद्धि उत्सव भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 42 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद
कोरांव बाजार के रिद्धि सिद्धि उत्सव भवन परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरांव विधायक राजमणि कोल सहित कई अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री गरीब बेटियों की शादी करा रहे हैं ।