खोदावंदपुर: खोदावंदपुर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
खोदावंदपुर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जॉइंट फोरम ऑफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के जिला संयोजक सुबोध कुमार दास ने बताया बैंक प्रबंधन द्वारा मांगें नहीं मानने पर आगामी 8 मार्च को बैंक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक में प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रस्टाचार सहित विभिन्न मांग शामिल है।