खोदावंदपुर: बेदुलिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बेदुलिया निवासी मणिभूषण महतो के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने प्राथिमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही SHO मिथलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।