खोदावंदपुर: मिर्जापुर में जदयू के बूथ अध्यक्षों व पंचायत कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित
खोदावंदपुर प्रखंड के जेडीयू के बूथ अध्यक्षों व पंचायत कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर में आयोजित हुई। इस मौके पर बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे बिहार लघु उद्यमी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।जदयू के पंचायत अध्यक्ष दीपक सहनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार आदि ने बिहार सरकार की प्रशंसा की।