खोदावंदपुर: वाराणसी में सड़क दुर्घटना से हुई
बिदुलिया निवासी मजदूर युवक की मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पंचायत के बिदुलिया निवासी एक मजदूर युवक की मौत वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान बिदुलिया निवासी दशरथ महतो के पुत्र विमलेश कुमार महतो के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की मां द्रोपती देवी,पत्नी कुमारी रुपम सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।