खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
सरस्वती पूजा को लेकर खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही पूजा समिति को निर्धारित समय पर प्रतिमा का विसर्जन करना होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के मौके पर डीजे पर पूर्ण रूपेण रोक रहेगी।