रफीगंज: बाघौरा पंचायत में दो दशक तक किसानों की आवाज रहे पैक्स अध्यक्ष राम सुचित सिंह का पटना में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रफीगंज प्रखंड के बाघौरा पंचायत अंतर्गत चिरैला निवासी एवं बघौरा पंचायत में लगभग दो दशकों तक पैक्स अध्यक्ष के पद पर रहकर किसानों और ग्रामीणों की सेवा करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी राम सुचित सिंह का बीती रात पटना स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राम सुचित सिंह अपने सरल स्वभाव, जनसेवा और किसानों के हि