सदर: गंगा में बियर पीने वाले युवक को भेलूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गंगा में बीयर पीने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बाहर हुआ था, जिसमें नाव पर सवार होकर युवक बियर पीते हुए नजर आए थे। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर भेलूपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश में जुट गई।