होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट से कोरी घाट तक सर्व हिन्दू समाज ने चलाया जागरूकता अभियान, असामाजिक तत्वों को दी समझाइश, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम में सर्व हिंदू समाज ने सेठानी घाट से कोरी घाट तक माँ नर्मदा तट पर धूम्रपान,मांस-मदिरापान, मछली पकड़ने व अन्य अनैतिक गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए लोगों को चेतावनी दी।जिसका वीडियो शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12.15 बजे सामने आया। वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है जब संगठन के लोगों ने घाटों पर निरीक्षण कर असामाजिक तत्व के लोगों को समझाइश दी