चौरीचौरा: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, छ आरोपियों की हिरासत में
चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी चार माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसके बाद उसके पिता ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था और बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री अपने विद्यालय में पढ़ने गई थी छुट्टी होने के बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला है। रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला था ।