Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

Bareilly हिंदू संगठनों का मदनी पर हमला #shortsfeed #shrots #shortsviral #shorts #india24newslive shortsfeed shortsvira...

Bareilly, Bareilly | Dec 4, 2025

MORE NEWS

सिरसा बिछुरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक दिवसीय चौपाल आयोजित

ग्रामीण समस्याओं और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बरेली। जनपद बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसा बिछुरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की।
चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बरेली असीम मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों, ग्रामीण जनसमस्याओं तथा पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को साझा किया।
इस अवसर पर तुलाराम लोधी, भुरेंद्र यादव, जिला सचिव हनीफ मंसूरी, शैलेश कश्यप, योगेश कुमार तथा बसंत कश्यप सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया गया।

#BAREILLYNEWS #वायरलनयूज़

सिरसा बिछुरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक दिवसीय चौपाल आयोजित ग्रामीण समस्याओं और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारी रहे मौजूद बरेली। जनपद बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसा बिछुरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बरेली असीम मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों, ग्रामीण जनसमस्याओं तथा पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को साझा किया। इस अवसर पर तुलाराम लोधी, भुरेंद्र यादव, जिला सचिव हनीफ मंसूरी, शैलेश कश्यप, योगेश कुमार तथा बसंत कश्यप सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया गया। #BAREILLYNEWS #वायरलनयूज़

Bareilly, Bareilly | Jun 7, 2026

एसएसपी अनुराग आर्य की हवाला कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई
35 लाख रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन बरामद
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी जगदीश चोटिया तथा बरेली निवासी जमीर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर हवाला कारोबार संचालित कर रहे थे। इनके तार दुबई, कश्मीर और दिल्ली के लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों द्वारा बड़े पैमाने पर रुपये के अवैध लेन-देन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार फरार तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई थाना बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी इलाके में की गई, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
#बरेलीअवधेशशर्मा की रिपोर्ट

#वायरलनयूज़ #ब्रेकिंगखबर #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #जिलाधिकारी 
#SSpBareilly

एसएसपी अनुराग आर्य की हवाला कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई 35 लाख रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन बरामद बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी जगदीश चोटिया तथा बरेली निवासी जमीर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर हवाला कारोबार संचालित कर रहे थे। इनके तार दुबई, कश्मीर और दिल्ली के लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों द्वारा बड़े पैमाने पर रुपये के अवैध लेन-देन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार फरार तीन आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई थाना बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी इलाके में की गई, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। #बरेलीअवधेशशर्मा की रिपोर्ट #वायरलनयूज़ #ब्रेकिंगखबर #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #जिलाधिकारी #SSpBareilly

Bareilly, Bareilly | Jun 7, 2026

मढ़ीनाथ कैंट में पीडीए महापंचायत, डॉ. अनीस बेग ने सामाजिक एकता और अधिकारों पर दिया जोर
उपशीर्षक:
शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में जुटे लोग

बरेली। मढ़ीनाथ कैंट क्षेत्र में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।
महापंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होंगे, तब तक समग्र विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. बेग ने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
महापंचायत में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, राजेश मौर्य, दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति, अक्षित यादव, कुलदीप वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, आकाश यादव, बांटी यादव, रोहित कश्यप, ऋषि यादव, कप्तान नीरज वाल्मीकि, स्मिता यादव, वीना गौतम, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, दिनेश यादव, अनुज यादव तथा रामप्रकाश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण के संदेश के साथ हुआ।
#BAREILLYNEWS #वायरलनयूज़

मढ़ीनाथ कैंट में पीडीए महापंचायत, डॉ. अनीस बेग ने सामाजिक एकता और अधिकारों पर दिया जोर उपशीर्षक: शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में जुटे लोग बरेली। मढ़ीनाथ कैंट क्षेत्र में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। महापंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होंगे, तब तक समग्र विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. बेग ने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। महापंचायत में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, राजेश मौर्य, दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति, अक्षित यादव, कुलदीप वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, आकाश यादव, बांटी यादव, रोहित कश्यप, ऋषि यादव, कप्तान नीरज वाल्मीकि, स्मिता यादव, वीना गौतम, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, दिनेश यादव, अनुज यादव तथा रामप्रकाश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण के संदेश के साथ हुआ। #BAREILLYNEWS #वायरलनयूज़

Bareilly, Bareilly | Jun 7, 2026

फर्जी कंपनी के जरिए हवाला कारोबारी 35 लाख नकद समेत दो गिरफ्तार , 4 करोड़ से जायदा कर चुके दिल्ली ट्रांसफर 

बरेली। थाना बारादरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, दो फर्जी आधार कार्ड तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद पड़ी कंपनी के खाते का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से धनराशि करोड़ो में मंगाई गई है और उसे हवाला के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में लगाया जा रहा है। जांच में पता चला 4 करोड़ से जायदा रूपये दिल्ली जा चुके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मो. माधोबाड़ी क्षेत्र से जमीर अहमद और जगदीश चोटिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में जमीर अहमद ने बताया कि उसने अपने साथी मोईन अली के नाम पर केजीएन कंपनी खोलकर बैंक खाता संचालित किया था। दुबई में रहने वाले अली जीशान के निर्देश पर खाते में आने वाली रकम को निकालकर टोकन प्रणाली के जरिए विभिन्न लोगों तक पहुंचाया जाता था। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था।
वहीं जगदीश चोटिया ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार वर्षों से हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है और कमीशन लेकर धनराशि इधर-उधर भेजने का काम करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में मोईन अली, लालचंद, धम्माराम और अली जीशान भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा, उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक चंचल चौधरी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फर्जी कंपनी के जरिए हवाला कारोबारी 35 लाख नकद समेत दो गिरफ्तार , 4 करोड़ से जायदा कर चुके दिल्ली ट्रांसफर बरेली। थाना बारादरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, दो फर्जी आधार कार्ड तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद पड़ी कंपनी के खाते का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से धनराशि करोड़ो में मंगाई गई है और उसे हवाला के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में लगाया जा रहा है। जांच में पता चला 4 करोड़ से जायदा रूपये दिल्ली जा चुके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मो. माधोबाड़ी क्षेत्र से जमीर अहमद और जगदीश चोटिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जमीर अहमद ने बताया कि उसने अपने साथी मोईन अली के नाम पर केजीएन कंपनी खोलकर बैंक खाता संचालित किया था। दुबई में रहने वाले अली जीशान के निर्देश पर खाते में आने वाली रकम को निकालकर टोकन प्रणाली के जरिए विभिन्न लोगों तक पहुंचाया जाता था। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। वहीं जगदीश चोटिया ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार वर्षों से हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है और कमीशन लेकर धनराशि इधर-उधर भेजने का काम करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में मोईन अली, लालचंद, धम्माराम और अली जीशान भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा, उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक चंचल चौधरी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Bareilly, Bareilly | Jun 7, 2026

बरेली में चोरी हुई बाइक का कटा चालान | 7 June 2026 | #bareilly #theft #bike #cctv #challan #police

बरेली में चोरी हुई बाइक का कटा चालान | 7 June 2026 | #bareilly #theft #bike #cctv #challan #police

Bareilly, Bareilly | Jun 7, 2026