स्याना: ग्राम पोटा कबूलपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर डिबाई विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, विधायक घायल
Siyana, Bulandshahr | Sep 26, 2026
ग्राम पोटा कबूलपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर डिबाई विधायक सीपी सिंह की गाड़ी अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे पोल से टकरा गई। चिकित्सकों ने विधायक की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। शनिवार को विधायक लखनऊ से गाड़ी में सवार होकर गंगा एक्सप्रेस में मार्ग से आ रहे थे। पोटा कबूलपुर के निकट टायर फटने से गाड़ी पोल से टकरा गई।