चास: डीसी ने बोकारो जिले के विभिन्न ब्लड बैंकों/सेंटरों का किया निरीक्षण
Chas, Bokaro | Oct 28, 2025 मंगलवार को *डीसी अजय नाथ झा* ने जिले में संचालित *विभिन्न ब्लड बैंकों (सदर अस्पताल, रेड क्रास बोकारो, बोकारो जनरल अस्पताल एवं केएम मेमोरियल अस्पताल) का निरीक्षण* किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने *रक्त संग्रहण की प्रक्रिया, भंडारण क्षमता, रख-रखाव व्यवस्था, रक्त वितरण प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन* किया।