भरतपुर: भरतपुर में 18 मार्च को सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है
भरतपुर में आगामी 18 मार्च को सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दौरे के अंतर्गत पशुपालकों और किसानों से सीधे संवाद कर सकते हैं। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।