केशकाल: केशकाल घाट में फिर लगा मेगा जाम, पांचवें मोड़ पर कंटेनर फंसा, यात्री हो रहे परेशान
केशकाल घाट के पांचवें मोड़ पर गुरूवार की सुबह कंटेनर वाहन फंसने से एक बार फिर मेगा जाम लग गया है। जाम लगने से यातायात प्रभावित है। यात्री बसों, ट्रकों और बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं, जबकि छोटी गाड़ियों का आवागमन भी बेहद मुश्किल से हो रहा है।जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने और यातायात