नवाबगंज: मूर्तजीपुर सहित दर्जनों गांवों का सम्पर्क मार्ग हुआ बेहद जर्जर, ग्रामीणों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी #jansamasya
जैदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर सिद्धौर से मूर्तजीपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इसी मार्ग पर 3 विद्यालय और मिल सहित भारी संख्या के लोगों का आवागमन होता हैं। सड़क की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बुधवार करीब 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।