इटावा: बिजली के निजीकरण, स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में सदर इलाके में माकपानिकाला विरोध प्रदर्शन जुलूस
Etawah, Etawah | Jun 11, 2025 बिजली निजीकरण, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली मूल वृद्धि एवं भूमि की लूट, कृषि बाजार नीति आदि के खिलाफ़ बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे मार्क्स कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा ने विरोध प्रदर्शन जुलूस आंबेडकर चौराहा से कचहरी तक निकाला गया। जिसमें आशा बहुओं आदि संगठन भी अपनी मांगों को लेकर शामिल हुए और ज्ञापन डीएम को सौंपा।