इटावा: जुलाई के बाद प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती होगी, प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा मोदी सरकार के 11 साल रहे बेमिसाल
Etawah, Etawah | Jun 11, 2025 जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि जुलाई महीने के बाद होमगार्ड में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आमतौर पर होमगार्ड में जुलाई के बाद ही भर्ती होती है। यह भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। बुधवार को सुमेर सिंह किला स्थित गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में श्री प्रजापति ने कहा कि सरकार की उपलब्धि भी गिनाई।