इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Jun 10, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात 9:00 बजे दो अलग-अलग स्थान पर हुए हादसों में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें महेंद्र पुत्र लाल किशन 26 वर्ष निवासी नगला भगत भरथना आईटीआई के पास हाईव पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जबकि विकास राजपूत पुत्र दलबीर राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी नगला मुकुंदी कुनेरा के पास ठेले से टकराने से घायल हुआ।