पिपरा: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हरिहरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
Pipra, Palamu | May 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत को लेकर हरिहरगंज में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में एनडीए की सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सोमवार के शाम 6 बजे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला।