इटारसी: इटारसी के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टिंकरिंग लैब का क्षेत्रीय विधायक ने किया लोकार्पण
मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे इटारसी के पी.एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के किया। विधायक ने बताया कि यह नवाचार प्रयोगशाला छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा है।