बागपत: अमीनगर सराय के प्राचीन दुर्गा मंदिर से चोरों ने किया दान पात्र चोरी, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
Baghpat, Bagpat | May 12, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे छह बजे अमीनगर सराय कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में रखा दान पात्र चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे और दान पात्र गायब मिला। दान पात्र चोरी होने की खबर फैलते ही कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया।