जगदलपुर: नगर निगम शीघ्र शुरू करेगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान, एनीमल बर्थ कंट्रोल योजना के तहत शहर में चलेगा विशेष अभियान
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) योजना के तहत विशेष बधियाकरण अभियान की शुरुआत शीघ्र की जाएगी। जिसके तहत शहर के समस्त 48 वार्डों में आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा।