लहलादपुर: सहयोग शिविर का विरोध, जनप्रतिनिधि अनशन पर बैठे
लहलादपुर प्रखंड के दंदासपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया मुखिया पंकज तिवारी और 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में लोग अनशन पर बैठ गए उनका आरोप था कि शिविर की सूचना और प्रचार प्रसार नहीं किया गया जिससे आम जनता की भागीदारी नगण्य रही उन्होंने यह भी कहा कि करीब 30 पेंशनधारियों को मृत्यु घोषित कर दिया है।