अधौरा: बड़वान खुर्द गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय 8 वर्षीय बालक गिरकर हुआ घायल
Adhaura, Kaimur | Jun 29, 2025 अधौरा के बड़वान खुर्द गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा 8 वर्षीय बालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को 12 बजे की बताई गई। जो अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान खुर्द गांव निवासी अजय राम का 8 वर्षीय पुत्र विराट कुमार बताया जाता है। घायल के परिजनों ने बताया कि आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने के दौरान नीचे गिरकर घायल हो गया है।