अधौरा: अधौरा गांव के दरवाजे के पास सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Adhaura, Kaimur | Jun 27, 2025 अधौरा गांव दरवाजे के पास सड़क दुर्घटना में मौत डेढ़ वर्षीय बच्ची का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। आज शुक्रवार को 11 बजे परिजनों ने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी यशवंत सिंह की डेढ़ वर्षीय पुत्री माही कुमारी बताई जाती है। गुरुवार को बच्ची अपने दरवाजे के पास खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार में बोलेरो ने उसे रौंद दिया था।