अधौरा: अधौरा के आथन नौकाडीह गांव की एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सदर में मां के साथ बच्चे भी भर्ती
Adhaura, Kaimur | Jun 28, 2025 अधौरा के आथन नौकाडीह गांव की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जहां मां के साथ तीनों बच्चा सदर में भर्ती हैं। आज शनिवार को 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला अधौरा थाना क्षेत्र के आथन नौकाडीह गांव निवास ए सत्येंद्र उरांव की 25 वर्षीय पत्नी गीता कुमारी बताई जाती है। उन्होंने कहा कि महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।