बरेली: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने, कहा- इससे कई सामाजिक मसलों का होगा समाधान
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे देश के कई सामाजिक और धार्मिक मसलों का समाधान होगा। मौलाना ने बताया कि इस्लाम के अनुसार गाय के दूध में शिफा है और यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, जबकि गाय के मांस के सेवन से बीमारियां होती है